केदारनाथ धाम से वापसी में परिजनों से बिछड़े बच्चे को पुलिस ने पिता से मिलवाया
रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार
दिनांक 11.05.2025 को अरमान अर्पित पुत्र राजेश कुमार नायक निवासी उड़ीसा उम्र 13 वर्ष जो श्री केदारनाथ धाम से वापसी के समय गौरीकुण्ड जाते वक्त अपने परिवार से बिछड़ गया था। चौकी प्रभारी भीमबली यशपाल सिंह व अधीनस्थ पुलिस बल द्वारा अनाउंसमेंट कर बालक के परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया जिसके फलस्वरूप कुछ समय उपरान्त बालक के चाचा आलोक नायक निवासी उड़ीसा चौकी पर आए जिनके द्वारा अवगत कराया गया कि अरमान अर्पित उनसे अलग हो गया था तथा वे भी अरमान की तलाश कर रहे थे। किसी यात्री द्वारा उनको बताया गया कि भीमबली के पास पुलिस वाले एक बच्चे के बारे में अनाउंसमेंट कर रहे हैं, जिसके चलते वे चौकी पर आये हैं, परिजनों द्वारा बालक को सकुशल मिलने पर पुलिस का आभार प्रकट कर अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान किया गया।

