होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध वाहनों की भी हुई जांच

होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध वाहनों की भी हुई जांच

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

जनपद रुद्रप्रयाग में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से दिनांक 28 नवम्बर 2026 की रात्रि को रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में जनपद की सभी 05 कोतवालियों के प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों तथा अधीनस्थ चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रमुख मार्गों, होटल, ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग एवं निगरानी की गई।

 

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही होटल एवं ढाबों में भी चेकिंग कर सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर नजर रखी गई।

 

रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि नशे में वाहन चलाना, तेज गति एवं यातायात नियमों की अनदेखी करना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा इस प्रकार के चेकिंग अभियान निरन्तर जारी रखे जाएंगे।

 

रुद्रप्रयाग पुलिस की आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा होटल, ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर शांति एवं मर्यादा बनाए रखें। पुलिस का सहयोग करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।