रुद्रप्रयाग : 05 पेटी अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग : 05 पेटी अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

  • शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन हुआ सीज

रुद्रप्रायग / नवक्रान्ति समाचार

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से 05 पेटी अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 31/03/2025 को कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित 01 अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र स्व0 श्री देवी सिंह निवासी न्यालसू कोतवाली सोनप्रयाग जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मुoअ०सं० 05/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार UK 13 A1688 को सीज किया गया है।

पुलिस टीम का विवरण

1- अपर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी
2- मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह
3- आरक्षी संदीप झिंकवाण
4- आरक्षी प्रवीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *