मन्दाकिनी घाटी के सुप्रसिद्ध वैशाखी मेले का शुभारंभ आज से

मन्दाकिनी घाटी के सुप्रसिद्ध वैशाखी मेले का शुभारंभ आज से

नवक्रान्ति समाचार

मन्दाकिनी घाटी के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं पौराणिक, सांस्कृतिक वैशाखी मेले का शुभारंभ आज भगवान अगस्त्य ऋषि महाराज और क्षेत्रपाल महाराज की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

सुबह अगस्त्य महोत्सव समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान अगस्त्य ऋषि मंदिर में पूजा-अर्चना कर हनुमान ध्वजा को मेला मैदान में लाया गया। जहां भगवान क्षेत्रपाल और प्राचीन गद्दी स्थल पर पूजाएं सम्पादित की गई।

मेला शुभारंभ पर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि अगस्त्यमुनि में सदियों से वैशाखी मेला लगता है जिसका धार्मिक और पौराणिक महत्व है। यह स्वस्फूर्त मेला है, जिसमें दूर-दराज से ग्रामीण पवित्र मन्दाकिनी में स्नान कर मुनि महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने कहा अगस्त्य मैदान की महत्ता और पौराणिक महत्व प्राचीन है।

मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल ने कहा कि इस साल मेले को भव्य स्वरूप प्रदान कर चार दिवसीय बनाया गया है।
मेला सचिव राजेश बेंजवाल ने बताया कि मेले के पहले दिन लोकगायक वीरेंद्र राजपूत, अंजलि खर्रे, जगदम्बा भक्तवाण, सुमान सिंह रौथाण ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी। मेले के दूसरे दिन लोकगायक रोहित चौहान, मीना राणा, धर्म सिंह राणा, अनुराग कांत, तीसरे दिन गढ़वाली गीत सम्राट नरेन्द्र सिंह नेगी के लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *