जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग, सहदेव सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
सचिव/सिविल जज (सी0डि0), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग रवि रंजन, द्वारा बताया गया कि राश्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन के कुल 08 मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 2ए60ए500ध्. समझौता राशि वसूल की गई।
माननीय जिला जज,रूद्रप्रयाग सहदेव सिंह की पीठ द्वारा 22. वाद निस्तारण कर मुव0 15,80,601/- समझौता राशि वसूल की गयी।
सिविल जज(जू0डि0), रुद्रप्रयाग जतिन मित्तल की पीठ द्वारा कुल 27 वादों का निस्तारण कर मुव0 5,25,100/- समझौता राशि वसूल की गयी।
सिविल जज (जू0डि0), बाह्य न्यायालय ऊखीमठ रोहित कुमार पाण्डेय की पीठ द्वारा कुल 10 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल मुव0 30,000/- समझौता राशि वसूल की गयी।
इसके अतिरिक्त उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस विभाग रूद्रप्रयाग पुलिस उपाधिक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, परिवहन विभाग रूद्रप्रयाग सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कुलवन्त चौहान, समस्त अधिवक्तागणों एवं न्यायिक कर्मचारियों के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया

