राजकीय इंटर कॉलेज बावई के चार छात्रों का मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन
विद्यालय के साथ ही क्षेत्र के लिए गौरव की बात
बावई / चोपता / नवक्रान्ति समाचार
जनपद के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज बावई हर दिन नये नये आयाम स्थापित कर रहा है,साथ ही जनपद के उत्तकृष्ट विद्यालयों में स्थान स्थापित कर रहा है। जिससे विद्यालय परिवार के साथ साथ क्षेत्रीय जनता भी गौरवान्वित हो रही है।

बताते चलें कि राइका बाबई के कक्षा 9 के तीन छात्र गौरव,अभिनव,सक्षम एवम कक्षा 6 की छात्रा अनामिका का चयन मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना के लिए हुआ हैं। इसके लिए इन सभी को सम्मानित किया गया।
वहीँ विद्यालय में उत्तकृष्ट पठन पाठन,निरंतर प्रयोगात्मक कार्य,उच्च अनुशासन,प्रतिवर्ष उत्कृष्ट परीक्षाफल, इसके अलावा हाई स्कूल की परिषदीय परीक्षा में एक छात्र का राज्य मेरिट सूची में 14 वा स्थान हासिल करना, खेलकूद में प्रतिवर्ष प्रदेश स्तर तक प्रतिभाग,विज्ञान प्रतियोगिता,संस्कृत प्रतियोगिता,कला प्रतियोगिता में भी सभी स्तरों में प्रतिभाग एवम स्थान प्राप्त कर रहा हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह पँवार ने कहा कि विद्यालय में समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं,,वार्षिकोत्सव तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन होता रहता है,जिससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके।
प्रवक्ता जीव विज्ञान धीरेंद्र सिंह बर्त्वाल द्वारा विभिन्न ओषधीय पौधों,एवम अन्य उत्कृष्ट गुणों वाले पौधों का वृक्षारोपण, एवम निरंतर प्रयोगात्मक कार्य को कुशलता पूर्वक करवाया जा रहा है। इससे बच्चों की बौद्धिक क्षमता रुचि में भी निरन्तर बृद्धि हो रही है।
इस अवसर पर प्रवक्ता बलबीर आर्य,रमेश सेमवाल,रमेश चंद्र मैठाणी,स.अ.मोहन चन्द्र बर्त्वाल,राजेन्द्र नेगी, विजयपाल , उमेश कुमार,आंनद किशोर,हरेंद्र रावत,महिपाल नेगी,द्वारिका प्रसाद चमोला,वीरेन्द्र रावत,मुरारी राज एवम कार्यालय कर्मचारी राजवर सिंह बासकंडी,हर्ष लाल आशीष भट्ट आदि उपस्थित रहे।

