रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार 

रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत रामपुर-न्यालसू जंगल में घास काटने गई एक महिला की पहाड़ी से फिसलने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह कोतवाली सोनप्रयाग को सूचना मिली कि रामपुर न्यालसू जंगल क्षेत्र में घास काटने गई एक महिला पहाड़ी से नीचे गिर गई है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम सड़क मार्ग से रामपुर तक पहुंची और उसके बाद मंदाकिनी नदी को पैदल पार करते हुए करीब दो किलोमीटर की खड़ी व दुर्गम पहाड़ी चढ़ाई तय कर घटनास्थल तक पहुंची। मौके पर महिला की पहचान गीता देवी (40 वर्ष), पत्नी गजपाल सिंह, निवासी रामपुर न्यालसू के रूप में हुई, जिनकी दुर्घटना के समय ही मृत्यु हो चुकी थी।
इसके बाद SDRF कर्मियों ने रेस्क्यू उपकरणों की मदद से अत्यंत कठिन और तीव्र ढाल वाले इलाके से शव को करीब तीन किलोमीटर पैदल नीचे लाकर जिला पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *