अलौकिक पल: माँ चंडिका ने अपनी ब्रह्मडोली से किया ‘गढ़ ईश्वरी’ पुस्तक का विमोचन;

अलौकिक पल: माँ चंडिका ने अपनी ब्रह्मडोली से किया ‘गढ़ ईश्वरी’ पुस्तक का विमोचन;

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

चोपता : तल्ला नागपुर के चोपता क्षेत्र में चल रही माँ चंडिका की दिव्य ‘बन्याथ’ यात्रा आज एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण की साक्षी बनी। महायज्ञ के पावन वातावरण के बीच, साक्षात आराध्य देवी माँ चंडिका ने अपनी ब्रह्मडोली के माध्यम से आध्यात्मिक पुस्तक ‘गढ़ ईश्वरी’ का विमोचन किया। यह दृश्य देख वहां उपस्थित हजारों भक्त भाव-विभोर हो उठे, जब माँ ने अपनी डोली से पुस्तक के पृष्ठों को स्पर्श कर उन्हें पलटा और अपनी स्वीकृति प्रदान की।लेखक बलदीप सिंह बर्त्वाल को मिला ईश्वरीय स्नेह’गढ़ ईश्वरी’ पुस्तक के लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता बलदीप सिंह बर्त्वाल के लिए यह जीवन का सबसे स्मरणीय क्षण रहा। माँ चंडिका ने न केवल उनकी कृति का विमोचन किया, बल्कि उनके इस आध्यात्मिक प्रयास के लिए उन्हें विशेष आशीर्वाद भी प्रदान किया। यह पुस्तक क्षेत्र की धार्मिक मान्यताओं और ईश्वरीय महिमा पर आधारित है।खेतों में दर्शन और वेदपाठ की गूँजदोपहर के समय माँ चंडिका यज्ञ वेदिका से उठकर बणातोली के खेतों में पहुँचीं, जहाँ उन्होंने खेतों के बीच भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। इसी दिव्य प्रवास के दौरान विमोचन का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पंचकोटी मन्दिर समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह बर्त्वाल ने कहा कि माता ने पूर्व में लेखक को बन्याथ पर आधारित पुस्तक लिखने की अनुमति दी थी. आज किताब का विमोचन भी माता ने स्वयं ही किया है. जो कि बहुत ही खास है. उन्होंने कहा कि किताब लेखन का कार्य बहुत ही मेहनत का कार्य है. उसे बहुत कम समय में पूरा करना भी सराहनीय है. उन्होंने कहा कि माता ने किताब हेतु लेखक की आर्थिक साहयता का आदेश भी दिया है.

वहीं दूसरी ओर, महायज्ञ निरंतर जारी है, जिसे बैंजी, मायकोटी, चोंड और क्यूड़ी से आए विद्वान वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा पूरी शुद्धता और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जा रहा है। मंत्रों की गूँज से पूरा पंचकोटी क्षेत्र ऊर्जामय बना हुआ है। इस अवसर पर समिति के
उपाध्यक्ष दलबीरसिंह राणा ,सचिव पूर्णसिंह खत्री, कोषाध्यक्ष यशवंतसिंह नेगी, उप कोषाध्यक्ष सत्येसिंह नेगी, रणजीतसिंह करासी, मगनसिंह नेगी, जगदम्बा प्रसाद बेंजवाल, ग्राम प्रधान फलासी हेमा नेगी, उर्खोली प्रधान आज़ाद खत्री, तड़ाग प्रधान अखिलेश नेगी, सामाजिक कार्यकर्त्ता बलदीप सिंह बर्त्वाल, सूरज नेगी, त्रिलोचन भट्ट, सुखदेव बर्त्वाल, मनोज बर्त्वाल, दुर्गा देवी सहित हजारों भक्त उपस्थित रहे।