स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 365 की हुई जांच
रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार
सेवा सुशासन समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के पहले दिन 365 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई।
जिला चिकित्सालय में आयोजित चिकित्सा शिविर में 147 पुरूष व 218 महिलाओं सहित कुल 365 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिनमें से 40 हाइपरटेंशन व 35 मधुमेह से ग्रसित पाए गए। वहीं, 111 की एएनसी जांच की गई, 77 के अल्ट्रासाउंड व 117 के एक्स-रे हुए, जबकि 126 की विभिन्न लैब जांच की गई। साथ ही 04 लोगों द्वारा रक्तान किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत आयोजित शिविर के तहत 14 व 15 को भी चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होने क्षेेत्रवासियों से शिविर में पहुंच स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर मेें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एसके द्विवेदी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. धनेश्वरी, फिजीशियन डाॅ. महेश जोशी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. संजीव कटारा, डाॅ. किरन, डाॅ. मनीष आदि मौजूद रहे।

