मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर धरने के 14 दिन पूरे, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर धरने के 14 दिन पूरे, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार

जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग के केंद्र मोहनखाल में मोहनखल-चोपता तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर मोटर मार्ग संघर्ष समिति के धरने को आज चौदह दिन पूरे हो गये है। अध्यक्ष राकेश नेगी ने कहा कि क्षेत्र की इस मांग के पूरे होने से यहां पर्यटन,यातायात सहित कई लाभ मिलते लेकिन सरकार का रवैया उदासीन होने के कारण मजबूरन धरना देना पड़ रहा है।समिति के सचिव धर्मेंद्र बिष्ट ने कहा पिछले साल बीजेपी अध्यक्ष ओर सांसद महेंद्रीभट ने लिखित आश्वासन दे कर धरना स्थगित करवाया था एक साल बीत जाने पर भी सरकार ने मांग पूरी नहीं की। धरने को आज विक्रम नेगी अध्यक्ष कार्तिक स्वामी मंदिर समिति, हर्ष बर्धन बेंजवाल, इन्द्रेश मैखुरी , बचीराम सेमवाल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, संतोष रावत नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग, सम्पन्न नेगी सदस्य जिला पंचायत, ने अपना समर्थ दिया।साथ ही सरकार को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र इस मांग पर कार्यवाही न हुई तो धरने को आमरण अनशन मे तब्दील किया जाएगा। इस अवसर पर ललित मोहन थपलियाल, बासुदेव नेगी, पुष्कर बिष्ट सहित कई क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।