‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान में अभियोजन विभाग की पहल, भेंट की पुस्तकें

‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान में अभियोजन विभाग की पहल, भेंट की पुस्तकें

रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार

अभियोजन विभाग ने ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान में भेंट की पुस्तकें

जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद में संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान को लगातार सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में जनपदीय अभियोजन निदेशालय रुद्रप्रयाग की ओर से विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकें जिलाधिकारी महोदय को भेंट की गईं।

सहायक निदेशक अभियोजन ऋचा कोटियाल के साथ सहायक लोक अभियोजक प्रमोद आर्य, नामिका अधिवक्ता अरविंद पुरोहित, हेड कांस्टेबल बल्लभ, विपिन एवं सुशील, कांस्टेबल सीमा एवं पुष्पलता द्वारा अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान, हिंदी व्याकरण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकें प्रदान की गईं।

इस अवसर पर अभियोजन विभाग के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुस्तकों का दान ज्ञान के प्रसार का सशक्त माध्यम है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए ऐसी पुस्तकें उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने कहा कि ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान समाज में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों तक उपयोगी अध्ययन सामग्री पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।