ऑपरेशन प्रहार के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार

जनपद में मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील एवं लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित न होने वाले वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में रुद्रप्रयाग पुलिस ने 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील हेतु अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से माननीय न्यायालय में उपस्थित न होने वाले 02 वारंटियों को ग्राम ललूड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण—

 

1. बबीता देवी पत्नी सुधीर कुमार, निवासी ग्राम ललूड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग।

संबंधित वाद संख्या: 606/25, धारा 138 NI Act

 

2. सुधीर कुमार पुत्र स्व. रिकेश्वर, निवासी ग्राम ललूड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग।

संबंधित वाद संख्या: 131/26, धारा 138 NI Act

 

गिरफ्तार दोनों वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

1. अपर उप निरीक्षक सोमवीर सिंह

2. कानि. 37 अनिल पयाल

3. कानि. 11 राजेश कुमार

4. महिला होमगार्ड 1343 सीमा