ऊखीमठ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके

ऊखीमठ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आज दिनांक 30 सितम्बर 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऊखीमठ श्री मनोज नेगी द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, ऊखीमठ में आयोजित करियर मार्गदर्शन एवं साइबर सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन रिन्यू पावर कंपनी, बेडुबगड़ एवं सृष्टि ट्रस्ट द्वारा छात्र-छात्राओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज नेगी द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्कता एवं सिंथेटिक ड्रग्स के दुष्प्रभावों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया। साथ ही, साइबर जागरुकता संबंधी बुकलेट भी वितरित की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विश्वनाथ बेंजवाल, विद्यालयी स्टाफ, रिन्यू पावर कंपनी की ओर से कार्यक्रम में आए वक्ता श्री देवेंद्र रावत एवं श्री पीयूष मैठानी सहित लगभग 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा युवाओं को साइबर अपराध एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने हेतु निरन्तर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।