अगस्त्यमुनि हेल्थ कैंप में 776 लोगों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

अगस्त्यमुनि हेल्थ कैंप में 776 लोगों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

रुद्रप्रयाग/नवक्रांति समाचार

सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत हो रहा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन

सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद अगस्त्यमुनि में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर संपन्न हो गया, शिविर में 776 लोगों की जांच कर दवा वितरित की गई। इस मौके पर 59 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में आयोजित विशेषज्ञ हेल्थ कैंप में 776 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें से 183 हाइपरटेंशन व 120 मधुमेह से ग्रसित मिले, जिन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का परामर्श देने के साथ-साथ व दवा वितरित की गई। इसके अलावा 17 की कैंसर स्क्रीनिंग, 20 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 49 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच व 607 लोगों की माहवारी स्वच्छता, पोषण व स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मामलों में काउंसलिंग की गई। की गई। 102 लोगों के एक्सरे तथा 247 की विभिन्न जांचें की गई। इसके अतिरिक्त 167 ग्रामीणों की आभा आईडी व 59 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अक्षिता ममगाईं, डाॅ. हेमा असवाल, डाॅ. विकास, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मुदित मैठाणी, आरएकेएसके काउंसलर जयदीप कुमार, एक्सरे टैक्नीशियन रज, लैब टैक्नीशियन मोनिका अजय मौर्य, मोनिका मैठाणी, अंबरीश, आयुष्मान मित्र ममता भट्ट आदि मौजूद रहे।