उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए 17 अहम निर्णय

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए 17 अहम निर्णय

देहरादून / नवक्रान्ति समाचार

कैबिनेट की बैठक में धामी सरकार ने इन 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी

  • राज्य के आंदोलन के इतिहास को कक्षा 6 से 8 में पढ़ने के लिए ‘हमारी विरासत और विभूतियां’ नामक पाठ्य पुस्तक शुरू करने का फैसला लिया गया है।
  • कक्षा 10 के बाद तीन वर्षीय डिप्लोमा को 12वीं के समकक्ष माना जाएगा।
  •  गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। अगेती प्रजाति का 375 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का 365 रुपये प्रति क्विंटल रेट तय किया गया है।
  • कारागार विभाग की सेवा नियमावली को भी हरी झंडी दिखा दी गई है।
  • कार्मिक विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति में शिथिलीकरण को मुहर ।
  •  राज्य संपत्ति के समूह ‘ख’ और ‘ग’ की नियमावली को लागू किया गया ।
  • सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना में 2 लाख रुपये देने का फैसला लिया गया।
  • यूपीएस पेंशन स्कीम को भी लागू कर दिया गया है।
  • स्टांप एवं निबंधन विभाग में 29 नए पदों का सृजन करने का फैसला लिया गया है।
  • गृह विभाग की सेवा नियमावली को लागू करने का फैसला।
  • ट्राउट पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालकों के लिए नई योजना की शुरुआत ।
  • उधम सिंह नगर के पराग फार्म की 1354 एकड़ जमीन सिडकुल को दी जाएगी।
  • आबकारी नीति 2025 लागू 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *