D.El.Ed. प्रशिक्षुओं ने रूद्रप्रयाग विधायक को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में प्राथमिकता अथवा अतिरिक्त वेटेज की माँग को लेकर सौंपा ज्ञापन
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
आज D.El.Ed प्रशिक्षुओं का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक भरत सिंह चौधरी से मिला और आगामी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में प्रशिक्षुओं को प्राथमिकता अथवा अतिरिक्त वेटेज देने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रशिक्षुओं ने अवगत कराया कि उन्होंने नियमानुसार एंट्रेंस एग्जाम देकर 2 साल का कठीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है और लंबे समय से प्राथमिक शिक्षक भर्ती में प्राथमिकता अथवा अतिरिक्त वेटेज की मांग कर रहे हैं। उन्होंने माँग की कि उनकी योग्यता और कठिन प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता अथवा अतिरिक्त वेटेज के आधार पर उनका चयन हो, जिससे योग्य प्रशिक्षुओं को अवसर मिल सके और शिक्षण व्यवस्था को भी सशक्त बनाया जा सके।
विधायक महोदय ने प्रशिक्षुओं की समस्याओं और माँगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इस मुद्दे को शिक्षा विभाग व सरकार के समक्ष रखेंगे ताकि उचित समाधान निकाला जा सके।
इस ज्ञापन को सौंपने में शामिल प्रशिक्षु सुरेन्द्र राम, सौरभ डिमरी, विवेक चौहान, अजय राणा, शिवानी रावत, संजीव डिमरी, अरविंद बुरियाल, आशीष पंवार आदि।

