सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगारपरक योजनाओं से अधिकारी ग्रामीणों को करे लाभान्वित : डाॅ. जीएस खाती

सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगारपरक योजनाओं से अधिकारी ग्रामीणों को करे लाभान्वित : डाॅ. जीएस खाती

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

जनपद में कृषि बागवानी, दूध उत्पादन एवं मत्स्य पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती लगातार गांव का भ्रमण करते हुए स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए ग्रामीणों के बीच जाकर दे रहे टिप्स।

शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने जयमंडी ग्राम पुनाड का भ्रमण कर ग्रामीणों द्वारा कृषि बागवानी, मत्स्य पालन, बकरी पालन, दुग्ध उत्पादन अन्य स्वरोजगार से संबंधित क्षेत्र में किये जा कृषकों द्वारा कार्यों की जानकारी ली एवं कृषको से स्वरोजगार को और अधिक बढ़ाने के लिए ग्रामीणों से संवाद किया साथ ही ग्रामीणों को अन्य योजनाओं की भी जानकारी देते हुए मत्स्य विभाग , सहायक निदेशक पशुपालन, उद्यान विभाग के अलावा अन्य विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभ देने के निर्देश दिए।

गांव का सशक्त विकास पहली प्राथमिकता

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा गांव का सशक्त विकास होना जरूरी यह तभी संभव होगा जब ग्रामीण स्वरोजगार को अपनाएंगे एवं अपने गांव को एक रोजगारपरक गांव के रूप में विकसित करेंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जयमंडी ग्राम पुनाड दुग्ध डेयरी व्यवसाय राकेश बिष्ट से संवाद करते हुए डेयरी व्यवसाय को और अधिक बढ़ने का आश्वासन दिया एवं सहायक निदेशक पशुपालन विभाग के अधिकारियों से तत्काल दुग्ध डेयरी व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सहयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि ग्रामीणों द्वारा सब्जी व्यवसाय, दुग्ध उत्पादन पर अत्यधिक बल दिया जा रहा है जिससे कि आज ग्रामीणों की आय में बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत,विकास अधिकारी प्रवीन भट्ट, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह नगर पालिका के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *