केदारनाथ में हेली एंबुलेंस लैंडिंग के दौरान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

केदारनाथ में हेली एंबुलेंस लैंडिंग के दौरान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

केदारनाथ / नवक्रान्ति समाचार

केदारनाथ धाम में आज एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, जब ऋषिकेश एम्स की एक हेली एंबुलेंस लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेली एंबुलेंस एमरजेंसी मेडिकल सेवा के तहत ऋषिकेश से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था।

एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना हार्ड लैंडिंग के कारण हुई। हेलिकॉप्टर की टेल बॉन को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि उस समय हेलिकॉप्टर में केवल पायलट मौजूद था, जो पूरी तरह सुरक्षित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *