राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी चुनाव के दो दिवसीय अधिवेशन का सफलतापूर्वक संपन्न

राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी चुनाव के दो दिवसीय अधिवेशन का सफलतापूर्वक संपन्न

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव दो दिवसीय अधिवेशन के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जनपद के सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति में आलौक रौथाण को अध्यक्ष और शंकर भट्ट को मंत्री चुना गया।

अधिवेशन के पहले दिन विभिन्न शैक्षिक और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने अपनी समस्याएं, स्थानांतरण नीति, पदोन्नति, संसाधनों की कमी और शिक्षा की गुणवत्ता पर विचार साझा किए। कई वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

दूसरे दिन जिला कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य राइका बसुकेदार लक्ष्मी दत्त भट्ट की देखरेख में मतदान कराया गया। पदाधिकारियों के लिए नामांकन, प्रत्याशी परिचय और फिर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।

अध्यक्ष पद पर आलोक रौथाण (510) विजयी घोषित रहे, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पंकज (380) भट्ट जी को 130 वोटों से हराया। कुल 892 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मंत्री पद पर शंकर भट्ट (594) ने अपने प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र विष्ट(303) को 291 मतों से हराया। इससे पूर्व उपाध्यक्ष पद पर शीशपाल पवार उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष पद पर कुसुम भट्ट, संयुक्त मंत्री पद पर दीपक नेगी, विमला राणा, संगठन मंत्री पर मनमोहन गुसाईं, सुलेखा सेमवाल व आय व्यय निरीक्षक उम्मेद लाल बैरवाण को निर्विरोध चुना गया।

अध्यक्ष आलोक रौथाण ने जीत के बाद कहा, “यह जीत शिक्षकों के विश्वास की जीत है। हम संगठन को एकजुट रखते हुए हर शिक्षक की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों की पदोन्नति, स्थानांतरण एवं सेवाकाल संबंधी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।

मंत्री शंकर भट्ट ने कहा, “हमारी नई कार्यकारिणी शिक्षक हितों के संरक्षण और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सजवाण मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल मंडल मंत्री हेमंत पैन्यूली स्थल संयोजक संजय सजवाण ने चुनाव सम्पन्न करने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *