पर्यावरण दिवस एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर हरित योग कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण दिवस एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर हरित योग कार्यक्रम का आयोजन

नवक्रान्ति समाचार

आयुष विभाग रूद्रप्रयाग में 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की कार्यक्रम श्रृखंला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम जनपद रूद्रप्रयाग के देवरियाताल क्षेत्र में आयोजित किया गया जिस में बड़ी सख्या में योग प्रेमियों, छात्र-छात्राओं, वन विभाग के अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों एवं आयुष विंभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देष्य योग और पर्यावरण संरक्षण के गहरे सम्बन्ध को उजागर करना था। देवरियाताल जैसे प्राकृतिक एवं शान्त वातावरण में योगाभ्यास कर प्रतिभागियों ने ना केवल अपने तन-मन को शुद्ध किया, बल्कि प्रर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता का संदेष दिया।

कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 08ः00 बजे सूर्य नमस्कार एवं प्रार्थना के साथ योग अनुदेषक सर्वेस चन्द्र तिवारी एवं वंदना देवी द्वारा किया गया। इसके पश्चात सामान्य योग अभ्यास प्रणायाम, ध्ययन एवं वृक्षारोपण गतिविधियों का आयोजन किया गया इस अवसर पर देवरियाताल परिसर में औषधिया पौधे रोंपे गये। कार्यक्रम नोड़ल अधिकारी डाॅ0 प्रमोद कुमार शुक्ला ने कहा कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है अपितु यह प्रकृति के साथ संतुलन साधने का माध्यम भी है। कार्यक्रम का सफल संचालन आयुषमान आरोग्य मन्दिर सिरसोली की पूरी टीम द्वारा किया गया।

इस पहल के माध्यम से आयुष विभाग ने न केवल येाग के महत्व को रेखांकित किया बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भी किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *