दुःखद : मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग डॉ मनोज बडोनी का आकस्मिक निधन
रुद्रप्रयाग / नवक्रांति समाचार
रुद्रप्रयाग जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग डॉ मनोज बडोनी का आकस्मिक निधन हो गया संपूर्ण जिले के लिए अपूर्ण क्षति है।
बताया जा रहा है उनका स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था जिस वजह से वे अपने निवास से ही अपना कार्य कर रहे थे कल देर शाम उन्हें फोन किया गया कॉल का रिस्पांस नहीं होने के कारण हॉस्पिटल के ही एक कर्मचारी द्वारा उनके निवास पर जा कर सूचना दी गई कि वे अचेत अवस्था में हैं। इसके बाद डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची जहां उन्हें परीक्षण के बाद मृत घोषित किया गया। मुख्यतः हार्ट अटैक ही कारण बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश मौके पर पहुंचे।
डॉ मनोज बडोनी जिला चिकित्सालय में ऑर्थोपेडिक सर्जन के रूप में कुशल डॉक्टर थे। वह जिला चिकित्सालय में विगत लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे। जबकि वर्तमान समय में सीएमएस का कार्यभार भी देख रहे थे। कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया शव को मोर्चरी में रखा गया है आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसी के मद्दे नजर आज जिला चिकित्सालय और कोटेश्वर अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगे जबकि आकस्मिक सेवाएं सुचारू रहेंगी।


The sentences move with an unhurried grace, offering a reading experience that is simultaneously immersive and contemplative, where clarity, rhythm, and resonance coalesce into thoughtful understanding.