दुखद समाचार : एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त

दुखद समाचार : एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त

नवक्रान्ति समाचार

एक बहुत ही दु:खद खबर सामने आ रही है एयर इंडिया एक बोइंग विमान 787 का अहमदाबाद में टेक ऑफ के तुरंत बाद प्लेन क्रैश
हो गया जिसमें 242 यात्री थे। कुल मिलाकर 250 से अधिक व्यक्ति इसमें सवार थे। यह विमान उड़ान भरते ही नीचे गिरा। जिसमें की दो पायलट और 10 क्रू मेंबर्स भी शामिल थे।

लगभग 1 बजाकर 39 मिनट पर  पायलट ने यह सूचना दी थी कि विमान  के इंजन में कुछ गड़बड़ी है और लगभग 1:50 पर या हादसा हो गया।

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे।

यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।

जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

एयर इन्डिया का यात्रि विमान अतुल्य हॉस्टल की चारों इमारतों से टकराया; 50-60 इंटर्न डॉक्टर थे, 6 शव मिले

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन जिस बिल्डिंग पर गिरा वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के इंटर्न डॉक्टर्स रहते थे। ये इंटर्न डॉक्टर्स का हॉस्टल था जब विमान गिरा तब वहां 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *