Big Breaking : उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए अब 24 व 28 जुलाई को दो चरणों में होगी वोटिंग

Big Breaking : उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए अब 24 व 28 जुलाई को दो चरणों में होगी वोटिंग

31 को मतगणना, जानिए पूरा शेड्यूल

नवक्रान्ति समाचार

काफी असमंजस के  बाद आखिरकार उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का संशोधित अधिसूचना आज राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड ने जारी कर दी है। अब राज्य के 12 जनपदों में पहले चरण के लिए 24 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 28 जुलाई को अलग-अलग विकासखंडों में मतदान होगा, जबकि 31 जुलाई को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

गत दिवस हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद आज राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड ने उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है।
अब प्रदेश में 2 जुलाई से 5 जुलाई तक नामाकंन कराए जा सकेंगे। 7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 10 से 11 जुलाई को नाम वापस लिए जा सकते हैं।
इसके अलावा प्रथम चक्र के चुनाव के लिए 14 जुलाई को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और 24 जुलाई को इसके लिए मतदान होगा। वहीं द्वितीय चक्र के लिए 18 जुलाई को चुनाव चिन्ह आर्वोटत होंगे, जबकि 28 जुलाई को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। तत्पश्चात 31 जुलाई को मतगणना के साथ ही चुनाव परिणामों की घोषित की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *