उत्तराखंड में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की तिथियां तय

उत्तराखंड में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की तिथियां तय

नवक्रान्ति समाचार
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस संबंध में आज सचिव चंद्रेश कुमार द्वारा आदेश जारी किया गया है।

आज जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायतों हरिद्वार जनपद को छोड़कर के सामान्य निर्वाचन 2025 में निर्वाचित हुए पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण एवं नव पंचायतों की प्रथम बैठक आहूत करने के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं।
सदस्य एवं प्रधान ग्राम पंचायत 27 अगस्त को शपथ ग्रहण करेंगे। उसके बाद 28 अगस्त को उनकी प्रथम बैठक निर्धारित की गई है।
इसी प्रकार सदस्य, कनिष्ठ प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, प्रमुख क्षेत्र पंचायतों को 29 अगस्त को शपथ ग्रहण कराई जाएगी और 30 अगस्त को उनकी प्रथम बैठक होगी।

सदस्य, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्षों को 1 सितंबर को शपथ दिलाई जाएगी, जबकि 2 सितंबर 2025 को उनकी प्रथम बैठक प्रस्तावित है।

सचिव द्वारा सभी 12 जनपदों के जिलाधिकारियों को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि इस संबंध में मुझे यह करने का निर्देश हुआ है कि उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार अपने-अपने जनपद के अंतर्गत अनिवार्य रूप से त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण एवं गठित पंचायतों की प्रथम बैठक आहूत कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *