वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में 30 की मौत

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में 30 की मौत

रेस्क्यू अभियान जारी,बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

नवक्रान्ति समाचार

जम्मू में वैष्णो देवी मार्ग में मंगलवार को हुई लैंडस्लाइड की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इस हादसे में मौत का आंकड़ा और बढ़ने की आंशका जताई गई है। प्रदेश में लगातार जारी भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है।

इसके कारण मोबाइल टावरों को नुकसान हुआ है। पुल ढह गए हैं और बुनियादी ढांचों को भी काफी क्षति हुई है। लगातार भारी बारिश ने न केवल जम्मू में बल्कि कश्मीर घाटी में भी तबाही मचाई। बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा, पुल ढह गए और मोबाइल टावर और बिजली के खंभे टहनियों की तरह टूट गए। अचानक बाढ़ और भूस्खलन के मद्देनजर वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई। रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार करीब तीन बजे भूस्खलन हुआ। एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने बताया कि लैंडस्लाइड की चपेट में आने से अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर स्थित अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल जुटे हुए हैं और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन कटरा शहर से पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक 12 किलोमीटर के घुमावदार रास्ते के लगभग बीच में हुआ। जम्मू में मंगलवार को 11:30 से 5:30 बजे तक 6 घंटे में 22 सेमी बारिश हुई, जो अब तक की सबसे ज्यादा थी। आधी रात के बाद बारिश घटी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *