दुखद हादसा : नदी पार करते समय ट्राली से गिरकर टौंस नदी में समाई किशोरी,मचा हड़कंप

दुखद हादसा : नदी पार करते समय ट्राली से गिरकर टौंस नदी में समाई किशोरी,मचा हड़कंप

मोरी / नवक्रान्ति समाचार 

मोरी विकासखंड के भखवाड़ गांव से बड़ी दुखद खबर आई है, जहां ट्राली के सहारे नदी पार करते समय एक युवती नदी में समा गई। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

उत्तरकाशी जनपद मोरी विकासखंड के भखवाड़ गांव के ग्रामीण टोंस नदी पर पैदल पुलों का निर्माण न होने से आज भी जान जोखिम में डालकर ट्रॉली से नदी पार करने को मजबूर हैं। जब सुबह एक बालिका ट्राली के सहारे नदी पार करते समय टोंस नदी में जा गिरी और पानी की तेज जलधारा में लापता हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में गुमशुदा बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भकंवाड के निचली शेरा तोक निवासी सबीनाउम्र 15 वर्ष पुत्री यासीन अपनी मौसी मेमना के साथ टोंस नदी पर लगी ट्रॉली से पार जा रही थी। इस दौरान अचानक ट्रॉली का रस्सा फंसने से ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और सबीना नदी में गिर गई। तेज धारा के कारण वह बह गई।लंबे समय से ग्रामीण इन जगह पर पुल की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *