डालसिंगी में गुलदार ने महिला पर किया हमला

डालसिंगी में गुलदार ने महिला पर किया हमला

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

डालसिंगी (खोलई) निवासी 62 वर्षीय दिनेश्वरी देवी पत्नी सोवत सिंह भण्डारी पर गुलदार ने हमला कर दिया। घटना शुक्रवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है, जब दिनेश्वरी देवी अपने खेत की ओर जा रही थीं। अचानक झाड़ियों से निकले गुलदार ने उन पर झपट्टा मारा।

स्थानीय लोगों की मदद से महिला को किसी तरह छुड़ाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गाँव और खेतों के आसपास गश्त बढ़ाने व गुलदारों को पकड़ने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि एक वर्ष पहले भी घर के आंगन में ही दिनेश्वरी देवी पर गुलदार ने हमला किया था। फिर से इन दिनों में क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही बढ़ी है। इस क्षेत्र में गुलदार द्वारा पहले भी मवेशियों पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।

वन क्षेत्राधिकारी हरि शंकर सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र के लिए टीम रवाना की जा चुकी है, कैमरा ट्रेफिक की जायेगी। घायल महिला के मुआवजे के लिए विभागीय कार्यवाही शीध्र की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *