केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल का सांकेतिक धरना जारी

केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल का सांकेतिक धरना जारी

चंद्रापुरी / नवक्रान्ति समाचार 

केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की वर्षों पुरानी लंबित मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा चंद्रापुरी (स्यालसौड़) में दो दिवसीय सांकेतिक धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना शनिवार सुबह 9 बजे से आरंभ हुआ था।

धरने का नेतृत्व उत्तराखंड क्रांति दल जनपद रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष सुरत सिंह झिंक्वाण एवं डॉ. अशुतोष भंडारी, पूर्व विधायक प्रत्याशी (केदारनाथ विधानसभा) द्वारा किया गया।

धरने में क्षेत्र की विभिन्न ग्रामसभाओं के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

  • भटवाड़ी सुनार की प्रधान प्रीति देवी
  •  ताजबर खत्री
  • जगमोहन भंडारी
  • शिव सिंह भंडारी
  •  नैली ग्रामसभा के प्रधान मनोज वैष्णव
  •  विक्रम सिंह
  • विजयपाल रावत
  • सुमन नेगी
  • जगमोहन झिंक्वाण
  • अजीत भंडारी
  • महिला मंगल दल भटवाड़ी सुनार की संपूर्ण कार्यकारिणी

उक्रांद नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने वर्षों पूर्व केंद्रीय विद्यालय हेतु भूमि उपलब्ध कराई थी, किंतु आज तक विद्यालय भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। यह राज्य सरकार की क्षेत्र के साथ घोर उपेक्षा और शैक्षिक विकास के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।

नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की दिशा में ठोस कार्यवाही नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

डॉ. अशुतोष भंडारी
पूर्व विधायक प्रत्याशी, केदारनाथ विधानसभा
उत्तराखंड क्रांति दल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *