अब छात्र- छात्राओं को होगा लाभ, कौशलम् पाठ्यचर्या, बनी सबकी पहली पसंद
रूद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
21वीं सदी के कौशलों और मानसिकताओं,से अपने नौजवानों के बीच विगत 3 वर्षों से, उत्तराखंड सरकार के नयी शिक्षा नीति, के अनुसार शिक्षा विभाग, एससीईआरटी, व उद्यम लर्निंग फाऊंडेशन के प्रयास से, यह कौशलम् कार्यक्रम, उत्तराखंड राज्य के, सभी जनपदों में सभी शासकीय विद्यालयों (इंटर कालेज और हाईस्कूलों ) में शिक्षक साथियों द्वारा, यह पाठ्यचर्या का संचालन हो रहा है, जिला प्रशिक्षण संस्थान,रतूडा, रूद्रप्रयाग में डायट प्राचार्य श्री.सी.पी.रतूडी जी व कौशलम् कार्यक्रम जिला समन्वयक रुचिनापुरी के मार्गदर्शन में, कौशलम् कार्यक्रम के वर्ष, 2025-26,के सभी कक्षाओं के प्रशिक्षण सम्पन्न हो चुके हैं।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, (रतूडा) रूद्रप्रयाग में SCERT तथा उद्यम लर्निंग फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 8 अक्टूबर 2025 से 8 नवंबर 2025 तक, कौशलम् प्रशिक्षण आठ चक्रों में सम्पन्न हुआ,ये प्रशिक्षण जनपद के कक्षा 9,10,11 तथा 12 के कौशलम् प्रभारी शिक्षकों को दिया गया जो विद्यालयों में छात्रों में उद्यमशील मानसिकता तथा 21वीं सदी के कौशलों का बीजारोपण व स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अवसरों के सृजन में छात्रों की सहायता करेंगे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम, विकास खण्ड जखोली, डायट सभागार रतूडा, और बीआरसी हाल उखीमठ में संपादित किए गए।


