उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस

उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस

रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार 

कुल 10 शिकायत दर्ज, 07 का मौके पर ही निस्तारण

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में आज तहसील मुख्यालय में आयोजित तहसील दिवस उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 07 का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।
तहसील दिवस के दौरान भैसगांव के प्रधान धर्मेंद्र जगवाण ने भैसगांव मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण की मांग उठाई। वहीं आगर की तनिष्का, त्यूंखर की इशिता तथा घिमतोली गांव के रजत सहित अन्य ग्रामीणों ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र जारी किए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील दिवस का आयोजन स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याएं सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण संबंधित विभागों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *