रुद्रप्रयाग डीएच हेल्थ कैंप में पहले दिन 281 मरीजों की जांच 

रुद्रप्रयाग डीएच हेल्थ कैंप में पहले दिन 281 मरीजों की जांच 

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में सेवा, सुशासन समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू हो गया है, पहले दिन 281 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पारूल गोयल ने बताया कि जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को शुरू हुए तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन 281 मरीजों की जांच की गई, जिसमें से 23 हाइपरटेंशन व 20 मधुमेह से ग्रसित मिले, जिन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का परामर्श देने के साथ-साथ व दवा वितरित की गई। वहीं, 04 की टीबी स्क्रीनिंग, 31 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई।

उन्होंने बताया कि माहवारी स्वच्छता, पोषण देखभाल व स्वास्थ्य से जुड़े अन्य विभिन्न समस्याओं में 54 की काउंसलिंग की गई। शिविर में 73 के लैब टेस्ट, 45 के अल्ट्रासाउंड, 129 के एक्स रे हुए। जबकि 25 की आभा आईडी व 6 के आयुष्मान कार्ड बनाए गए व दो रक्तदातों ने रक्तदान किया।