रुद्रप्रयाग में अपराध समीक्षा बैठक, 27 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

रुद्रप्रयाग में अपराध समीक्षा बैठक, 27 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

आज दिनांक 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को जनपद रुद्रप्रयाग में अपराध नियंत्रण, लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण, प्रचलित केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण को सम्पादित करने हेतु कार्यालय सभागार, रुद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में जिला अभियोजन निदेशालय, समस्त कोतवाली व शाखा प्रभारियों तथा विवेचकों ने प्रतिभाग किया।

पुलिस कार्मिकों का सम्मान – सर्व प्रथम विगत के माहों में सराहनीय कार्य करने वाले 27 पुलिस अधिकारी कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
1– CO रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर
2– SHO सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी
3– SHO रुद्रप्रयाग मुकेश चौहान
4– Ins मनोज रावत प्रभारी साइबर सैल
5– Ins LIU सन्तोष भट्ट
6– SI रणजीत खनेड़ा – वाचक पुलिस अधीक्षक
7– SI कुलदीप पन्त
8– SI जयवीर सिंह रावत चौकी प्रभारी घोलतीर
9– SI LIU रविन्द्र सिंह रावत
10– Addl SI सोमवीर सिंह चौकी प्रभारी जखोली
11– Addl SI जावेद अली, चौकी प्रभारी तिलवाड़ा
12– HC देवराज- सोनप्रयाग
13– HC मनमोहन – ऊखीमठ
14– HC दीपक पुरोहित- तिलवाड़ा
15– HC नवनीत – साइबर सैल
16– HC राजे सिंह- रुद्रप्रयाग
17– Ct देवेन्द्र सिंह – SOG
18– Ct दीपक – साइबर सैल
19– Ct शुभम – साइबर सैल
20– Ct परमवीर – सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सैल
21– Ct दीपक प्रसाद – SOG
22– Ct रविन्द्र सिंह – SOG
23– Ct राहुल धीमान- कोतवाली रुद्रप्रयाग
24– Ct प्रदीप शर्मा – सोनप्रयाग
25– Ct विनय कोठारी – बसुकेदार
26– Ct विनय पंवार – SOG
27– LC माया – चौकी घोलतीर

मासिक अपराध गोष्ठी –
उपस्थित सहायक निदेशक (जनपदीय अभियोजन) ऋचा कोटियाल ने ने उपस्थित विवेचकों को कतिपय विवेचनाओं की कमियों की ओर ध्यान दिलाते हुए सुधार की अपेक्षा रखी गयी तथा किसी भी विवेचनात्मक कार्यवाही में आवश्यक दिशा-निर्देश किसी भी कार्यदिवस में पूछे जाने की अपेक्षा रखी गयी।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने गोष्ठी के दौरान जनपद की कानून-व्यवस्था, डिजिटल पुलिसिंग, सुरक्षा व्यवस्था, केदारनाथ धाम यात्रा और विभागीय समन्वय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधीनस्थों को निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये –
1 – विवेचनात्मक गुणवत्ता एवं समयबद्ध निस्तारण – लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए 60/90 दिवस से अधिक लम्बित मामलों और पार्ट-पेंडिंग विवेचनाओं का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। विवेचनाओं की विवेचकवार समीक्षा कर अनावश्यक रूप से लम्बित प्रकरणों पर तत्काल समय से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। सभी कोतवालियों पर लम्बित मालों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
2 – डिजिटल पुलिसिंग और पोर्टल मॉनिटरिंग – निर्देशित किया गया कि समय-समय पर मुख्यालय स्तर से नये कानूनी प्रावधानों के तहत ई-साक्ष्य, ई-सम्मन, नेटग्रिड, एनसीआरपी, सीईआईआर पोर्टल, निदान, सीसीटीएनएस, ई-बीट बुक और ई-साइन की समीक्षा की जा रही है, जनपद स्तर पर इन पोर्टलों की समीक्षा करते कर इनका अपराध अन्वेषण के दौरान किये जाने के निर्देश दिये गये। एमआरएम, जीआरएम, समन्वय व सहयोग पोर्टल व सीसीटीएनएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों व संदर्भों का अद्यतन प्रविष्टियों के साथ समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
3 – प्रगति डैशबोर्ड एवं सीएम हैल्पलाइन पोर्टल – प्रगति डैशबोर्ड (सीसीटीएनएस पोर्टल) पर लम्बित प्रकरणों की नियमित मॉनीटरिंग कर समयबद्ध निस्तारण करने व सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर लम्बित शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
4 – महिला सुरक्षा, नशा-मुक्ति एवं सामाजिक सरोकार – सभी प्रभारियों को महिला सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए हर शिकायत पर संवेदनशील व त्वरित कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपस्थित निरीक्षक पुलिस दूरसंचार को निर्देशित किया गया कि 112 पर प्राप्त होने वाली महिला सम्बन्धी कॉल्स पर फीडबैक सिस्टम तैयार किया जाए। नशा कारोबारियों के विरुद्ध एनडीपीएस तथा आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। एकल निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के आवासों पर नियमित भ्रमण कर सुरक्षा देने, गुमशुदा महिलाओं/बालिकाओं की शीघ्र खोजबीन करने और अज्ञात शवों की शिनाख्त के प्रयासों को तेज करने के निर्देश दिए गए।
5 – केदारनाथ धाम यात्रा, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था – जनपद में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के द्वितीय चरण के दौरान जनपद क्षेत्रान्तर्गत आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और निर्विघ्न यात्रा सम्पन्न कराने के लिए यातायात निरीक्षक एवं कोतवाली प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चालानी कार्यवाही, चेकिंग केञदौरान एल्कोमीटर का उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
6 – पुलिस कार्मिकों का प्रशिक्षण – समस्त पुलिस बल को नये भारतीय कानूनों के रिफ्रैशर प्रशिक्षण सहित अन्य नये प्रशिक्षणों को पूर्ण करने, जनपद स्तर पर सभी कार्मिकों को फिंगरप्रिंट लिए जाने सम्बन्धी रिफ्रैशर प्रशिक्षण प्रदान करने, सड़क दुर्घटना होने पर फील्ड में तैनात विवेचकों व कार्मिकों को आई-रैड में भरी जाने वाली प्रविष्टियों सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

आज आयोजित हुई मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी अवसर पर सहायक निदेशक अभियोजन ऋचा कोटियाल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट, एसएचओ रुद्रप्रयाग मुकेश चौहान, एसएचओ अगस्त्यमुनि गुमान सिंह, एसएचओ गुप्तकाशी राकेश कुमार, एसएचओ सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी, प्रभारी साइबर सेल मनोज रावत, प्रभारी टेक्निकल सैल नीलाभ खाली, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई सन्तोष भट्ट, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार प्रमोद पेटवाल, वाचक रणजीत खनेड़ा, प्रधान लिपिक राजेश कुमार, आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह सहित समस्त चौकी प्रभारी व विवेचक उपस्थित रहे।