सड़क सुरक्षा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस सख्त, Drink & Drive से लेकर ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई

सड़क सुरक्षा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस सख्त, Drink & Drive से लेकर ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई

रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार

जनपद में सुरक्षित, सुगम एवं नियंत्रित यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्वतीय क्षेत्र की शांति व कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना व चौकी क्षेत्रों में निरन्तर जारी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, शराब पीकर वाहन चलाने (Drink and Drive) वालों पर सख्त कार्यवाही करना और आम जनमानस एवं पर्यटकों की यात्रा को सुरक्षित बनाना है।

अभियान के मुख्य बिंदु एवं की जा रही कार्यवाहियां –
• शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा – नशे की हालत में वाहन चलाकर खुद और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले चालकों की ब्रीथ एनालाइजर (Breath Analyzer) व एल्कोमीटर से नियमित जांच की जा रही है।
• यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान – ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट/सीटबेल्ट, खतरनाक ड्राइविंग, बिना वैध कागजातों एवं ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) के तहत चालानी कार्यवाही की जा रही है।
• शांति व्यवस्था व संदिग्धों पर नजर – सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने, रैश ड्राइविंग करने, शांति व्यवस्था भंग करने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

रुद्रप्रयाग पुलिस की आम जनमानस से अपील-
• वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्णतया पालन करें।
किसी भी दशा में शराब या अन्य नशे का सेवन करके वाहन न चलाएं।
• दुपहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीटबेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
• पर्वतीय मार्गों पर ओवरटेक करते समय सावधानी बरतें और गति सीमा का ध्यान रखें।