चमस्वाड़ा में पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों ने रखीं सड़क-पेयजल समेत विभिन्न समस्याएं

चमस्वाड़ा में पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों ने रखीं सड़क-पेयजल समेत विभिन्न समस्याएं

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

जिलाधिकारी  विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में आज विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत चमस्वाड़ा में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पूर्ति अधिकारी श्री के.एस. कोहली ने की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, पंचायत भवन की मरम्मत सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की। ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी  के.एस. कोहली ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को संबंधित विभागों को प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।