रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी, अगस्त्यमुनि में एक गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
वर्तमान समय में जनपद रुद्रप्रयाग में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18 सितम्बर 2026 को कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान राजेश सिंह पुत्र उम्मेद सिंह, निवासी किरोड़ा, कोतवाली अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग को 15 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अगस्त्यमुनि में मु0अ0सं0 46/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस टीम का विवरण–
1. महिला उपनिरीक्षक वंदना चंद
2. हेड कांस्टेबल भूपाल सिंह
3. चालक सोनू, कोतवाली अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग

