तुनेटा के स्पंदन केंद्र में ‘आंगन का मिलन’, 8 लाभार्थियों को बांटी गई महालक्ष्मी किट

तुनेटा के स्पंदन केंद्र में ‘आंगन का मिलन’, 8 लाभार्थियों को बांटी गई महालक्ष्मी किट

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्पंदन केंद्र तुनेटा में आंगन का मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 06 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 03 नवजात बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया।

 

कार्यक्रम में ग्राम सभा तुनेटा, लावड़ी और लडियासू की महिलाओं के साथ ही महिला मंगल दल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 08 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली 04 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।

 

इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री गोल्डी सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

 

कार्यक्रम में नगर पंचायत तिलवाड़ा अध्यक्ष विनीता पुरी, प्रधान तुनेटा ललिता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुखदेई देवी, क्षेत्रीय सुपरवाइजर एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।