केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रैकर्स का टूटा संपर्क, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रैकर्स का टूटा संपर्क, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए 5 सदस्यीय ट्रेकिंग दल के लापता होने का बड़ा मामला सामने आया है! आपदा कंट्रोल रूम की जानकारी के मुताबिक विगत 25 सितंबर को 5 सदस्यीय दल ने केदारनाथ से बासुकीताल और फिर वहा से ऑडिन कोल ट्रैक के लिए रवाना हुए थे जहाँ से उन्हें सीधे गंगोत्री जाना था, लेकिन सभी का संपर्क टूट गया है और कुछ भी पता नहीं लग पा रहा है! इसकी जानकारी एक परिजन द्वारा आपदा कंट्रोल रूम को दी गई! वही कल NDRF, SDRF और वन विभाग की टीमों द्वारा ट्रैक रूट पर सर्च अभियान चलाया साथ ही हेलीकॉप्टर से भी सर्च किया गया, लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्र में लो बिजीबिलिटी की वजह से सर्च अभियान को स्थगित करना पड़ा।वही आज सुबह से फिर से सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है!

लापता ट्रैकर्स में-
1. अमित फर्सवाण, 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार
2. नवीन रावत, 40वीं वाहिनी PAC रुद्रप्रयाग
3. प्रवेश चौहान, फोरेस्टर, उत्तरकाशी
4. विवेक, निवासी जग्गी बगवान
5. संजय सिंह रावत, पशुपालन विभाग केदारनाथ शामिल है।