कालियासौड़-खाकरा बाईपास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

कालियासौड़-खाकरा बाईपास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

राष्ट्रीय राजमार्ग खाकरा के समीप डेंजर जोन बने सीराेहबगड़ से जल्दी मिलेगी निजात।

126 करोड़ कीलागत से 3, किलोमीटर कालियासोड खाकरा बायपास मार्ग पर कार्य प्रारंभ हो गया है।इस स्थान पर लगातार हो रहे भूस्खलन से चमोली, रुद्र प्रयाग निवासियों को निजात तो मिलेगी ही साथ में बद्री नाथ केदार नाथ हेमकुंठ के यात्रियों को भी सुविधा होगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के अधीक्षण अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि इस बाय पास मार्ग पर 184, 126 व189 मीटर स्पान के तीन पुलों का निर्माण किया जाना है बाय पास पर कलिया सोड के समीप जो पुल कई समय से तकनीकी कारणों से रुका हुआ था उस पर कार्य प्रारंभ कर लिया गया है। इसी पुल से दो अन्य पुलों के निर्माण सामग्री पहुंचाई जाएगी।

बाय पास को मई 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।