रुद्रप्रयाग के जखोली में सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन; पुलिस-एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी

रुद्रप्रयाग के जखोली में सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन; पुलिस-एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

 

आज दिनांक को अपराह्न करीब 01 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि चौकी जखोली (कोतवाली रुद्रप्रयाग) क्षेत्रान्तर्गत अर्जुन बैंड के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है।

 

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रुद्रप्रयाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। तत्काल एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं स्थानीय चौकी पुलिस की रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

 

घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर भी पुलिस बल के साथ जिला मुख्यालय से रेस्क्यू कार्य हेतु घटनास्थल पर पहुंचे।

 

अब तक संचालित रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन में सवार 4 घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा जा चुका है। वहीं अचेत अवस्था में मिले 2 अन्य व्यक्तियों का रेस्क्यू किया जा रहा है। पुलिस एवं रेस्क्यू टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

 

दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के नाम-पते सहित अन्य विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है। घटनास्थल से विस्तृत जानकारी प्राप्त होने पर अग्रिम सूचना साझा की जाएगी।