दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रेट जांच में सहयोग हेतु आम जनता से अपील

दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रेट जांच में सहयोग हेतु आम जनता से अपील

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार 

बीते वर्ष 30 अक्टूबर को तहसील रुद्रप्रयाग क्षेत्रांतर्गत फड़किया गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार उक्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच उप जिला मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग द्वारा की जा रही है।
उप जिला मजिस्ट्रेट आशीष चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि फड़किया गांव के समीप वाहन संख्या-यूके 13 टीए 1194 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन के संबंध में यदि कोई व्यक्ति कोई साक्ष्य अथवा जानकारी रखते हों अथवा जानकारी देना चाहते हों तो एक सप्ताह के अंदर कार्यालय उप जिला मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग में लिखित, मौखिक अथवा डाक के माध्यम से भी जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।