स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने पर जोर, विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने पर जोर, विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार

मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चैधरी ने विद्यालयों में 15 सितम्बर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाडे़ के निमित जरूरी निर्देश जारी करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों से ब्लाॅकवार रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
जिले के समस्त खण्ड एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश पत्र निर्गत करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चैधरी ने कहा कि गत 01 सितम्बर से 15 सितम्बर 2026 तक विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है यह कार्यक्रम विद्यालयों की स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल व स्वच्छ शौचालय, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति छात्र -छात्राओं में जागरूकता पैदा कर स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का अंग बनाने के लिए महत्वपूर्ण है, सभी विद्यालयों में स्वच्छता पखवाडे़ के तहत स्वच्छता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाय सी0ई0ओ0 ने कहा कि विद्यालय स्तर पर बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्चच्छता के महत्व पर छात्रों को जानकारी दी जाय। उन्होने पी0एम0 पोषण योजना मे स्वच्छता के दृष्टिगत कीचन के बाहरी एवं भीतरी परिसर की सफाई, खाद्य सामग्री को व्यवस्थित ढंग से रखने, भोजन तैयार करने हेतु स्वच्छ पेयजल का प्रयोग, पके पकाये भोजन का वितरण स्वच्छ जगह पर करवाने के निर्देश सभी संस्थाध्यक्षों को दिए।
मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री चैधरी ने छात्र-छात्राओं मे खाने से पूर्व व खाने के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत विकसित करने, नाखुन और दांतो की नियमित सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी नौनिहालो को जागरूक करने को कहा, इसके अलावा विद्यालयों में कीचन गार्डन की स्थापना उसका रखरखाव व स्थानीय सब्जियों को उगाकर पी0एम0 पोषण योजना में सम्मिलित करने पर जोर दिया, उन्होने कहा 15 सितम्बर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाडा के तहत विद्यालयों में स्वैच्छिक रूप से विशेष भोज का आयोजन भी किया जाय, इसके लिए स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का सहयोग लेकर विशेष भोज को बढावा दिया जा सकता है उन्होने समस्त विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के निर्देश देते हुए ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने को कहा।