रुद्रप्रयाग में 4 अगस्त से 12 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

रुद्रप्रयाग में 4 अगस्त से 12 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुर्गी पालन का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

संस्थान के निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि यह 12 दिवसीय प्रशिक्षण 04 अगस्त से 15 अगस्त, 2026 तक रैंतोली स्थित संस्थान परिसर में चलेगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को मुर्गी पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे और युवाओं को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ व्यावसायिक मार्गदर्शन देंगे।

अरुण कुमार ने जनपद स्तरीय अधिकारियों से अपील की है कि वे प्रशिक्षण में उपस्थित होकर युवाओं का मार्गदर्शन करें। साथ ही उन्होंने जिले के स्थानीय युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण लेकर लाभान्वित होने की अपेक्षा जताई है।

इच्छुक युवा प्रशिक्षण से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, रैंतोली से संपर्क कर सकते हैं।