नमामि गंगे इकाई रुद्रप्रयाग द्वारा मनाया जा रहा स्वच्छता एवं जागरूकता पखवाड़ा
स्वयंसेवियों ने संगम तट पर चलाया स्वच्छता अभियान
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
आज दिनांक 20/03/2025 को नमामि गंगे इकाई राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग द्वारा अपने “16 से 31 मार्च” तक चलने वाले “स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान” पखवाड़े के अंतर्गत “स्वयंसेवियों” द्वारा रुद्रप्रयाग संगम तट पर “स्वच्छता कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवियों द्वारा कूड़ा निस्तारण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशुतोष त्रिपाठी द्वारा स्वयंसेवियों को स्वच्छता के महत्व का सन्देश दिया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ जगमोहन सिंह रावत द्वारा स्वयंसेवियों को नदी एवं नदी तट स्वच्छता की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में प्लान इंडिया द्वारा एक स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन कपिल मौर्य द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अवसर पर नमामि गंगे इकाई के डॉ नवीन कुमार महाजन, श्रीकान्त नौटियाल, डॉ अंजिता पांडेय, डॉ सुनीता असवाल, डॉ गोपी प्रसाद, डॉ अंविता सिंह, नलिनी, हिमानी, कोठियाल, निशा , तानिया, श्रेया आदि बड़ी संख्या में स्वंयसेवी उपस्थित थे।

