दुखद हादसा : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

दुखद हादसा : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

नवक्रान्ति समाचार

हरिद्वार में आज सुबह एक दुखद घटना हुई। प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। कई घायल हो गए हैं।रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, हादसा मंदिर के सीढ़ी वाले रास्ते के पास हुआ है।

श्रद्धालुओं ने बताया कि रविवार के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर भर गया था। हादसे के समय मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जो दर्शन के लिए दूर-दराज से आए थे।‌

जैसे ही घटना की खबर फैली, पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं और लोगों की मदद में जुट गईं। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि मंदिर में भारी भीड़ जुट गई थी। ये घटना आज सुबह ऐसे समय हुई जब मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।

अधिकारियों के अनुसार, हादसा मंदिर के सीढ़ी वाले मार्ग के पास हुआ और प्राथमिक कारण ‘अत्यधिक भीड़’ को बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और अधिकारियों ने जल्द विस्तृत रिपोर्ट देने की बात कही है।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनसा देवी में हुए हादसे पर दुख जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *