मां चंडिका फलासी के द्वारा पांच फरवरी को होगा समुद्र मंथन
चोपता / रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
रुद्रप्रयाग जनपद के तल्लानागपुर की आराध्या मां चंडिका फलासी के द्वारा तिलवाड़ा सूर्यप्रयाग में पांच फरवरी को समुद्र मंथन किया जाएगा। 23 नवंबर 2025 से मां चंडिका अपने देवरा यात्रा पर है। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से सोढ़ी संकटशुर बद्ध के उपरांत यह आयोजन होगा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि इस आयोजन के प्रति भक्तों में अपार उत्साह है। हजारों लोगों के इस अवसर पर पहुंचने की उम्मीद है। प्रातः लग्नानुसार देवता और असुरों के बीच यह मंथन बासुकी नाग के माध्यम से किया जाएगा। महामाया के द्वारा असुरों को बिश पान कराने के बाद मां चंडिका अपने भक्तों को आशीर्वाद देगी।

