सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्छणस्यूं मंडाण ग्रुप ने गीत-नाट्य से किया जागरूक

सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्छणस्यूं मंडाण ग्रुप ने गीत-नाट्य से किया जागरूक

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला सूचना विभाग द्वारा जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल बच्छणस्यूं मण्डाण ग्रुप द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में गीत-नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने लोकगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं उद्देश्यों की सरल और रोचक ढंग से जानकारी दी। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई।

जिला सूचना अधिकारी श्री कृपाल लाल टमटा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे माह जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि लोक कला, लोकगीत एवं गीत-नाट्य के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक सरल एवं प्रभावी ढंग से पहुंचती है। इसी उद्देश्य से सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।