जखोली में 18 जुलाई तक चलेगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

जखोली में 18 जुलाई तक चलेगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

  • जिला चिकित्सालय की टीम ने प्रदान की स्वास्थ्य सेवाएं
  • 120 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

जखोली / रुद्रप्रयाग / नवक्रांति समाचार

सेवा सुशासन समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में इस माह का दूसरा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले विशेषज्ञ शिविर में जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा पहले दिन 120 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरित की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश के निर्देशन में आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के तहत पहले दिन 38 पुरूष 82 महिलाओं सहित कुल 120 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें से 5 पुरूष व 9 महिलाएं हाइपरटेंशन, 4 पुरूष व 7 महिलाएं मधुमेह से ग्रसित पाईं गईं। प्राारी चिकित्सा अधिकारी डा0 खुशपाल शाह ने बताया कि शिविर में 13 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, 5 महिलाओं की सर्विकलल व ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, 11 ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग, 41 के विभिन्न लैब टेस्ट, 11 के एक्स रे, 19 के अल्ट्रासाउंड किए गए। वहीं, माहवारी स्वच्छता, पोषण देखभाल, एनिमिया, परिवार कल्याण, ओरल हेल्थ, किशोर स्वास्थ्य सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित 43 ग्रामीणों की काउंसलिंग की गई व 01-01 आभा कार्ड व आयुष्मान कार्ड भी बनाएं गए।

स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डा0 एसके द्विवेदी, डाॅ. किरन रावत, डाॅ. धनेश्वरी, डाॅ. महिला रावत के अलावा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. खुशपाल शाह, डाॅ. राधिका, डाॅ. आशा, एएनएम सोनिया आदि मौजूद रहे।