गुप्तकाशी व सुमाड़ी में लगे नेत्र जांच शिविर, 176 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जखोली ब्लाक के सुमाड़ी में 161 बच्चों के नेत्रों की जांच की गई, जबकि गुप्तकाशी में आयोजित कैंप में 15 ग्रामीणों जांच हुई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पारूल गोयल के निर्देशन व निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान के सहयोग से घर-घर नेत्र जांच व स्कूल आई स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत सरस्वती विद्या मंदिर सुमाड़ी में 161 बच्चों के नेत्रों की जांच हुई जिनमें से 16 को नेत्र जांच के लिए बेस चिकित्सालय रेफर किया गया, जबकि 12 बच्चों को चश्में वितरित किए गए।
वहीं, विवेकानंद नेत्रालय के सहयोग से गुप्तकाशी स्थिति विवेकानंद वीजन सेंटर में आयोजित कैंप में 15 ग्रामीणों के नेत्रों की जांच हुई, जिनमें से 04 के आंख मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसूना में आयोजित मोतियाबिंद शिविर में विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर देहरादून की स्वास्थ्य टीम द्वारा 15 लोगों के नेत्रों की जांच की, जिसमें से 04 ग्रामीणों के नेत्र मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों का देहरादून स्थिति विवेकानंद नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। उन्हें विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम की टीम द्वारा देहरादून ले जाया जाएगा।
सुमाड़ी में आयोजित शिविर में गौरव नौटियाल, कुलेंद्र रावत, अमन सरियाल, आकाश राना, सुखवीर व गुप्तकाशी में आयोजित कैंप में डाॅ. नितिन रावत, सौरभ बर्तवाल, सौरभ रावत द्वारा सेवा प्रदान की गई।

