पीएम पोषण योजना में गलत सूचना फीडिंग पर छह विद्यालयों से मांगा स्पष्टीकरण

पीएम पोषण योजना में गलत सूचना फीडिंग पर छह विद्यालयों से मांगा स्पष्टीकरण

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

प्रधान मंत्री पोषण योजना की आटोमैटिक रियलटाइम मानीटिरिंग सिस्टम की समीक्षा करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने त्रुटिपूर्ण सूचना फीडिंग के लिए छः विद्यालयों से स्पष्टीकरण मॉगा, तथा भविष्य मे वास्तविक सूचना अंकित करने के निर्देश दिए।
बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने पी0एम0पोषण की आटोमैटिक रियल टाइम मानीटिरिंग सिस्टम की समीक्षा की, इस प्रणाली के तहत प्रत्येक कार्यदिवस को भोजन ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं की सूचना संबधित संस्थाध्यक्ष अथवा पी0एम0पोषण प्रभारी के द्वारा एस0एम0एस0 के माध्यम से सूचना भेजी जाती है, योजना की पारदर्शिता एवं वास्तविक रूप से भोजन ग्रहण करने वाले छात्रो की जानकारी एस0एम0एस0 के माध्यम से की जाती है, समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले के 6 विद्यालयो ने पंजीकृत छात्र संख्या के सापेक्ष भोजन ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओ की संख्या का त्रुटिपूर्ण एस0एम0एस0 भेजा गया, जिसमे ऊखीमठ विकासखण्ड का रा0इ0का0 नारायणकोटि, जखोली विकासखण्ड से जनता जू0हा0 विनोधारा तथा विकासखण्ड अगस्त्यमुनि से क्रमशः उच्च प्रा0वि0 सिल्ला, प्रा0वि0 कौशलपुर, प्रा0वि0 बौठा धनपुर, व राजकीय इण्टर कालेज कमसाल सम्मिलित है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, ने बताया कि पी0एम0पोषण की नियमित समीक्षा जनपद एवं राज्य स्तर से की जा रही है, उन्होने जिले के खण्ड एवं उप शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि त्रुटिपूर्ण सूचना क लिए जिम्मेदार प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापको से स्पष्टीकरण प्राप्त कर भविष्य के लिए चेतावनी दी जाय, कि त्रुटिपूर्ण सूचना न भेजी जाय, श्री चौधरी ने अधीनस्थ अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पी0एम0पोषण डाटा फिडिंग का कार्य प्रत्येक माह 07 तारीख तक अवश्यक पूर्ण करवाया जाय, व डाटा फीडिंग की समीक्षा करते हुए नामांकन के सापेक्ष न्यून उपस्थिति वाले विद्यालयों से भी स्थिति स्पष्ट कर ली जाय तथा वास्तविक मील के आधार पर ही डाटा अंकना की जानी होगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उप शिक्षा अधिकारियों को पी0एम0पोषण योजना की सतत समीक्षा, निरीक्षण एवं योजना के मानको के अनुरूप पके पकाये भोजन को नौनिहालो को मुहैय्या हो इसके लिए जवाबदेही से कार्य करने को कहा।