युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने की पहल, RSETI रैंतोली में लगा ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ शिविर

युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने की पहल, RSETI रैंतोली में लगा ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ शिविर

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र रुद्रप्रयाग, RSETI तथा मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के संयुक्त तत्वावधान में RSETI परिसर, रैंतोली में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

 

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक महेश प्रकाश ने बताया कि शिविर में कुल 40 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागियों को राज्य सरकार द्वारा उद्योग विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक करना और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा। साथ ही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एमएसएमई नीति सहित अन्य योजनाओं के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और वित्तीय सहायता के बारे में भी बताया गया।